national
रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप पर ED का एक्शन, दो चार्टर्ड विमान समेत 510 करोड़ की संपत्ति अटैच

Anil Ambani ED Action: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़े रिलायंस समूह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की जांच के तहत एजेंसी ने 510.17 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं. इनमें दो चार्टर्ड विमान, जमीन, ऑफिस परिसर, बैंक खातों में जमा रकम, फिक्स्ड डिपॉजिट, निवेश और पवन ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं. ED ने मंगलवार (3 नवंबर) को इस कार्रवाई की जानकारी दी.
दो बैंक धोखाधड़ी मामलों में कार्रवाई
ED ने बताया कि यह कार्रवाई रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL), रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) और रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCOM) से जुड़े मामलों में की गई है. RHFL और RCFL से संबंधित मामले में 263.05 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की गई हैं. वहीं, रिलायंस कम्युनिकेशंस के बैंक धोखाधड़ी मामले में 247.12 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर कार्रवाई हुई है. दोनों मामलों में अटैच की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 510.17 करोड़ रुपये है.
?ref_src=twsrc%5Etfw">
दो चार्टर्ड विमान और महाराष्ट्र की संपत्तियां अटैच
जांच एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार, रिलायंस कम्युनिकेशंस मामले में दो चार्टर्ड विमान अटैच किए गए हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र में जमीन के छह भूखंड और एक ऑफिस परिसर भी कार्रवाई के दायरे में आए हैं. इन संपत्तियों का संबंध RCOM से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले से बताया गया है.
तमिलनाडु में दो पवन ऊर्जा संयंत्रों पर कार्रवाई
रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस और रिलायंस होम फाइनेंस के मामले में ED ने तमिलनाडु स्थित दो पवन ऊर्जा संयंत्रों को अटैच किया है. इसके साथ ही बैंक खातों में मौजूद रकम, फिक्स्ड डिपॉजिट, विभिन्न निवेश और कंपनियों को मिलने वाली बकाया रकम से जुड़ी संपत्तियां भी कार्रवाई में शामिल हैं.
Also Read: पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने से एयर इंडिया को ₹5,000 करोड़ का नुकसान? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित