Tuesday, 3 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

Jharkhand Politics: केसी वेणुगोपाल से मिले इरफान अंसारी, राजनीतिक हालात पर सौंपी रिपोर्ट

INT News3 November 2026 at 08:44 pm

रांची. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने झारखंड के राजनीतिक हालात और पार्टी संगठन से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी. उन्होंने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के प्रति आभार भी जताया.

भाजपा की राजनीति का अंत तय

मुलाकात के बाद डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस मजबूत संगठन के साथ जनता की सेवा और उसके अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में भाजपा की राजनीति का अंत तय है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Tourism: चांडिल डैम बनेगा विश्वस्तरीय टूरिस्ट हब, CM ने मांगा विकास का ब्लूप्रिंट

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहरायी

डॉ अंसारी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की अपनी मांग दोहरायी. उन्होंने कहा कि उन्हें हर हाल में इस्तीफा देना होगा. कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी जनता की आवाज को दबने नहीं देगी और संगठन को मजबूत करते हुए अपने संघर्ष को आगे जारी रखेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी संगठन को मजबूत बनाने और जनता के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने की अपील की.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Voter List: 5 नवंबर को कॉलेजों में चलेगा सोशल मीडिया अभियान, ऐसे जुड़ेंगे युवा मतदाता