Tuesday, 3 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

इसराना में महिला ने किया सुसाइड:पति से विवाद के बाद निगली जहरीली दवा, भाई ने जबरन जहर देने का आरोप लगाया

INT News3 November 2026 at 08:51 pm

पानीपत जिले में इसराना के गांव गवालडा में 1 नवंबर को जहरीली दवा खाने से 37 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला के भाई ने उसे जबरन जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मृत महिला गुलशना का पति मीर हसन से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने घर में रखी जहरीली दवा निगल ली। तबीयत बिगड़ने पर मीर हसन उसे समालखा के निजी अस्पताल ले गया। इलाज के बाद महिला की तबीयत में सुधार हुआ और रात 9 बजे उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घर लौटने के बाद उसने खाना खाया। मंगलवार तड़के 3 बजे गुलशना की तबीयत फिर बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। ससुराल-मायके पक्ष में हुई कहासुनी महिला के 18 वर्षीय बेटे समीर ने अपने मामा को घटना की जानकारी दी। सुबह 11 बजे महिला का भाई अली नवाज, निवासी भुसलाना, जिला जींद, परिजनों के साथ गांव पहुंचा। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और उन्होंने 112 पर फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद महिला को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। अली नवाज ने पुलिस को दिए बयान में जबरन जहर देने का आरोप लगाया। इसराना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और जांच शुरू कर दी है।