समाचार · पंजाब
सरकारी ITI में इंटर्नशिप स्कीम में मिलेगा 9000 स्टाइपेंड:18 से 25 साल 10 वीं पास भी ले सकते हैं भाग, pminternship.mca.gov.in पर करें आवेदन
जिले के सरकारी ITI मन्ना और सरकारी ITI सरहाली में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PM Internship Scheme) को लेकर एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को वोकेशनल स्किल्स (व्यावसायिक कौशल) में सुधार करने और देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी देना था। कार्यक्रम में ITI मन्ना के प्रिंसिपल सुखजिंदर सिंह, करियर काउंसलर गौरव कुमार और पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन (PSDM) के बीएमएम (BMM) मनजिंदर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। स्कीम की पात्रता और मुख्य विशेषताएं हर महीने 9,000 रुपये स्टाइपेंड और एकमुश्त ग्रांट योजना के तहत चयनित युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान हर महीने 9,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने और चयन के बाद 6,000 रुपये का वन-टाइम (एकमुश्त) ग्रांट भी प्रदान किया जाएगा। ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन सेमिनार में युवाओं को योजना में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया और बताया गया कि इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।