Tuesday, 3 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

मोगा में नशा तस्कर करते तीन गिरफ्तार:पुलिस ने 46 ग्राम हेरोइन और 8 बोतल अवैध शराब बरामद की

INT News3 November 2026 at 08:58 pm

जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग मामलों में पुलिस टीमों ने तीन आरोपियों से कुल 46 ग्राम हेरोइन और एक अन्य आरोपी से 8 बोतल अवैध शराब बरामद की है। थाना मैहना के प्रभारी परमिंदर सिंह के नेतृत्व में सहायक थानेदार सुखपाल सिंह पुलिस टीम के साथ गांव धूड़कोट कलां क्षेत्र में मौजूद थे। इस दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव रनियां निवासी नीटू सिंह उर्फ नीटा और गगनदीप सिंह उर्फ गगना को रोककर तलाशी ली, तो उनके पास से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मंगेवाला के युवक से 6 ग्राम हेरोइन बरामद एक अन्य मामले में थाना सदर प्रभारी गुरपाल सिंह की देखरेख में सहायक थानेदार गुरमेल सिंह की पुलिस टीम ने गांव दौलतपुरा नींवा के पास गश्त के दौरान कार्रवाई की। पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव मंगेवाला निवासी पवनजीत सिंह उर्फ पवना को काबू कर उसके कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन जब्त की। 8 बोतल अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार उधर, थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव गोलूवाला निवासी सिकंदर सिंह को पकड़ा। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबिंदर सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार जसविंदर सिंह की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी के कब्जे से 8 बोतल अवैध शराब बरामद की और आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत कार्रवाई की।