Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कैथल में फिर बरसात में भीगी धान की फसल:मंडियों में दिनभर बंद रहेगी खरीद, केवल उठान का कार्य होगा

INT News25 October 2026 at 06:54 am

कैथल की अनाज मंडियों में धान की फसल एक बार फिर बरसात में भीग गई। धान की ढेरियों और बोरियों के नीचे पानी जमा हो गया। ऐसे में अब कई दिनों तक फिर फसल की बिक्री पर ब्रेक लगने की संभावना है। हालांकि मंडी पहले ही फसल से अटी पड़ी है, लेकिन आवक और खरीद के अनुसार उठान न होने के कारण किसानों और आढ़तियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर खेतों में खड़ी फसल भी तूफान और बरसात के कारण जमीन पर बिछ गई है। आज नहीं होगी धान की खरीद उठान सुचारू न होने के कारण जिले की मंडियां धान से लबालब भरी पड़ी है। अब तक करीब पांच लाख एमटी धान की आवक हो चुकी है, जबकि उठान करीब चार लाख एमटी का ही हो पाया है। ऐसे में किसानों को मंडियों में फसल डालने के लिए शेडों के नीचे उचित स्थान नहीं मिल रहा है। किसानों से की अपील एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि रविवार को पूरे दिन मंडियों में धान की सरकारी खरीद बंद रहेगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि रविवार रात 12 बजे तक कैथल शहर की तीनों अनाज मंडियों में धान लेकर न आएं। रविवार को मंडियों में धान की सरकारी खरीद बंद रहेगी और केवल खरीदे गए धान के उठान का कार्य किया जाएगा। केवल उठान का कार्य होगा एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि मंडियों में धान की खरीद और उठान व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। रविवार को खरीद कार्य बंद रहने के दौरान मंडियों से खरीदे गए धान का उठान किया जाएगा, ताकि मंडियों में स्थान उपलब्ध हो सके और आगामी दिनों में फसल की आवक एवं खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रह सके।