Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मैहर; सगे भाइयों समेत 6 लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई:महिला चिल्लाती रही 112 लगाओ, 8 आरोपियों पर केस दर्ज

INT News25 October 2026 at 07:38 am

मैहर के रामनगर में एक परिवार के छह लोगों पर लाठी-डंडों से हमला हुआ, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मारपीट का वीडियो शनिवार रात सामने आया जिसमें जिसमें एक महिला 112 पर फोन करने के लिए चिल्लाती दिख रही है।

दोपहर में हुई घटना

पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब पौने 3 बजे यह घटना हुई। अमित, राहुल, जूनियर और उदय बंसल ने पुरानी रंजिश में धीरेंद्र लोनी (22) पर लोकसेवा केंद्र के पास हमला किया। बीच बचाव करने वालों से मारपीट

धीरेंद्र का बड़ा भाई मनोज लोनी (24) बीच-बचाव करने पहुंचा तो उस पर भी हमला हुआ। शोर सुनकर अन्य परिजन जितेंद्र, विमला, दीपक और करण भी बचाने आए, तभी संदीप, वीरू, बिटाई और लोले बंसल भी लाठी-डंडे लेकर आ गए। आसपास के लोगों के दखल के बाद आरोपी धमकी देकर चले गए। पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजकर शुरुआती इलाज कराया और आठ आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।