Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

हाफ मैराथन-2026 में 22 राज्यों के 5029 धावक दौड़े:खेल मंत्री ने किया शुभारंभ, सतना को नाम दिया ‘पिंक सिटी

INT News25 October 2026 at 07:33 am

सतना की सड़कें रविवार सुबह फिटनेस के जुनून और खेल भावना की गवाह बनी। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की ओर से आयोजित सतना हाफ मैराथन-2026 में देश के 22 राज्यों के 5029 धावकों ने 5, 10 और 21 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। सुबह 6 बजे व्यंकट-1 स्कूल के मैदान में मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। फिट इंडिया अभियान की भावना के अनुरूप आयोजित इस मैराथन में मंत्री विश्वास सारंग ने सतना को पिंक सिटी नाम दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। पूरे रूट पर रही सुरक्षा के कड़े इंतजाम

धावकों के लिए सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे रूट में सड़क के दोनों तरफ पुलिस के जवान और निजी वालेंटियर मौजूद रहे। 5 किलोमीटर की दौड़ आयोजन स्थल से सर्किट हाउस चौक, 10 किमी की दौड़ कोलगवां थाना के सामने और 21 किमी के धावकों ने माधवगढ़ तक दौड़ लगाई और वापस आयोजन स्थल तक लौटे। आयोजन में आनंदम मंत्री लखन पटेल, महापौर योगेश ताम्रकार, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, विंध्य चैंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा समेत काफी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे। देखिए तस्वीरें…