Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

Bihar Ka Mausam: 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर को बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, आज साफ रहेगा मौसम

INT News25 October 2026 at 07:50 am

Bihar Ka Mausam: बिहार में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है लेकिन अगले दो से तीन दिनों में बड़ा बदलाव देखने के लिए मिल सकता है. मौसम विभाग की ओर से आज किसी भी जिले में चेतावनी जारी नहीं की गई है. सभी जिले ग्रीन जोन में हैं. लगभग सभी जिलों में आज आसमान साफ रह सकता है. पूरे दिन मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है.

सुबह और शाम के वक्त लगेगी हल्की ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 और 26 अक्टूबर तक बिहार के मौसम में कोई बदलाव देखने के लिए नहीं मिलेगा. उत्तर बिहार, दक्षिण बिहार और सीमांचल के जिलों में मौसम साफ ही रहने की संभावना है. इसके साथ ही दोपहर तक कड़ी धूप निकलने की वजह से गर्मी भी महसूस हो सकती है. लेकिन सुबह और शाम के वक्त तापमान में गिरावट होने से हल्की ठंड का एहसास होगा.

27 अक्टूबर से बारिश का दौर होगा शुरू

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, 27 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. इसके बाद 1 नवंबर तक अलग-अलग जिलों में मौसम बिगड़ा रह सकता है. 27 अक्टूबर को दक्षिण बिहार के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, नालंदा, नवादा, बक्सर, लखीसराय समेत अन्य जिले शामिल हैं.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

28 और 29 अक्टूबर को भी चेतावनी

इसके बाद 28 अक्टूबर को दक्षिण बिहार यानी आधे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बादल गरजने और बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके बाद 29 अक्टूबर को डबल अलर्ट जारी किया गया है. कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया में भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि उत्तर और पूर्वी बिहार के ज्यादातर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

30 अक्टूबर को पूरे बिहार में अलर्ट

इसके बाद 30 अक्टूबर को पूरे बिहार में चेतावनी जारी की गई है. आधे बिहार में ऑरेंज अलर्ट जबकि आधे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी और दरभंगा में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही पूरे बिहार में मौसम बिगड़ा रह सकता है. 1 नवंबर को भी कई जिलों बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस तरह से लोगों को सावधानी बरतने को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर दी गई है.

Also Read: Explainer: अनंत सिंह को JDU ने क्यों दिखाया बाहर का रास्ता? चुनावी बगावत से नीतीश पर बयान तक, समझिए पूरी कहानी