समाचार · झारखंड
11 साल बाद बदली वरीयता की तस्वीर, झारखंड सचिवालय सेवा के 965 अधिकारियों की सूची जारी

रांची. झारखंड सचिवालय सेवा के अधिकारियों की अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी गयी है. कार्मिक विभाग की ओर से जारी इस सूची में कुल 965 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है. सूची जारी होने के बाद अधिकारियों की वरीयता को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया पूरी हो गयी है.
वर्ष 2011 में तय हुई थी मूल वरीयता
जानकारी के अनुसार, बिहार पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के तहत कैडर विभाजन के बाद झारखंड में योगदान देने वाले अधिकारियों की मूल अंतिम वरीयता वर्ष 2011 में तय की गयी थी. इसके बाद एकल और पारस्परिक स्थानांतरण के माध्यम से झारखंड आये कर्मियों की वरीयता निर्धारित करने के नियमों में समय-समय पर बदलाव किये गये.
हाइकोर्ट के आदेश के बाद सूची जारी
बाद में झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में विभाग ने वरीयता निर्धारण से जुड़े नियमों में संशोधन किया. इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत 965 पदाधिकारियों की अंतिम वरीयता सूची जारी की गयी है.