Thursday, 12 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित से मिले संजय सेठ, नयी जिम्मेदारी पर दी बधाई

INT News12 November 2026 at 01:26 am

रांची. भारतीय वायुसेना के नवनियुक्त प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने बुधवार को कर्तव्य भवन स्थित रक्षा मंत्रालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर संजय सेठ ने उन्हें नयी जिम्मेदारी संभालने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एयर मार्शल दीक्षित के सफल और उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल की कामना की.