समाचार · छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 11 जिला पंजीयकों का ट्रांसफर:वीरेन्द्र कुमार श्रीवास को मुख्यालय के साथ रायपुर-2 ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार, देखिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में राज्य शासन ने पंजीयन विभाग के 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं। वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। तबादला सूची में रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर, बेमेतरा समेत कई जिलों के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ उप पंजीयक पाटन वीरेन्द्र कुमार श्रीवास को मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। उन्हें जिला पंजीयक रायपुर-2 (ग्रामीण) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, आशु अग्रवाल को कोरबा से मुख्यालय बुलाया गया है। उन्हें जिला पंजीयक धमतरी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। देखिए, किस अधिकारी को कहां भेजा गया जिला पंजीयक नहीं होने पर SDM संभालेंगे जिम्मेदारी आदेश में यह भी व्यवस्था की गई है कि जिन जिलों में जिला पंजीयक की नियुक्ति नहीं की गई है, वहां जिला मुख्यालय के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) को जिला पंजीयक का प्रभार दिया जाएगा। इससे संबंधित जिलों में पंजीयन विभाग का कामकाज जारी रहेगा और लोगों को परेशानी नहीं होगी।