Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

श्री स्वामीनारायण मंदिर में संत मंडल ने सौंपे गोवर्धन पूजा के निमंत्रण

INT News29 October 2026 at 05:30 am

| लुधियाना. श्री स्वामीनारायण मंदिर, थरीके रोड में 10 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा महोत्सव श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा। आयोजन से पहले मंदिर के संत मंडल ने शहर की राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में नित्य स्वरूप स्वामी, निष्काम स्वामी और वासुदेव स्वामी शामिल रहे। संतों ने संजय जैन बरनाला, नरेश ऑल और रणजीत सिंह गांधी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण पत्र दिए। मंदिर परिसर में हुई भेंट के दौरान नित्य स्वरूप स्वामी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से श्रद्धालुओं को ठाकुर जी की भक्ति, निष्काम सेवा और लीलाओं के श्रवण का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि महोत्सव के तहत स्वामीनारायण संप्रदाय के अनुयायी अपने-अपने घरों से तैयार विविध व्यंजन मंदिर लाकर अन्नकूट महाभोग के रूप में ठाकुर जी को अर्पित करेंगे। आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।