समाचार · हरियाणा
जींद में बच्चों को परोस रहे एक्सपायरी डेट का भोजन:कॉलोनीवासियों के साथ पहुंचें पार्षद प्रतिनिधि; दूध- चावल के पैकेट मिले- CDPO करेंगी जांच
जींद में चाबरी कॉलोनी की एक आंगनवाड़ी में बच्चों को एक्सपायरी डेट का खाना परोसने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के साथ वार्ड 23 के पार्षद प्रतिनिधि के आंगनवाड़ी के निरीक्षण के दौरान यह सच्चाई सामने आई। बच्चों को सरकारी डेट का खाना परोसने का मामला सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। मामला उजागर होने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सीडीपीओ को जांच अधिकारी नियुक्त कर रिपोर्ट मांग ली है। बंद मिली आंगनवाड़ी खुलवाई जानकारी के अनुसार चाबरी कॉलोनी की आंगनवाड़ी में लंबे समय से बच्चों को एक्सपायरी डेट का खाना देने और बच्चों का राशन खुर्द- बुर्द करने की शिकायत मिल रही थी। मंगलवार दोपहर बाद वार्ड 23 से पार्षद प्रतिनिधि बलवंत सिंह कॉलोनी के लोगों के साथ आंगनवाड़ी केंद्र पर पहुंचे। मंगलवार को पार्षद प्रतिनिधि व कॉलोनीवासी जब मौके पर पहुंचे तो आंगनवाड़ी बंद मिली। जिसके बाद आंगनवाड़ी सहायिका को बुलाकर ताला खुलवाया। जांच के दौरान आंगनवाड़ी में रखें दूध व खीर के पैकेट पर एक्सपायरी डेट 5 अक्टूबर लिखी मिली। जांच में खीर बनाने में प्रयोग किए गए पैकेट भी देखे, जो 5 अक्टूबर को एक्सपायर हो चुके थे। इसके अलावा जनवरी औश्र मई में एक्सपायर हो चुके पैकेट भी बच्चों का राशन बनाने के लिए रखें मिले। जानिए सहायिका ने क्या बताया पार्षद प्रतिनिधि व कॉलोनीवासियों के पूछने पर सहायिका ने आंगनवाड़ी में बच्चों के राशन में होने वाले खेल की सच्चाई बताई। उन्होंने बताया कि चावल के 5 कटे आए थे। जिनमें से 3 कट्टे मैडम अपने घर ले गए और दो कट्टे यहां पड़े हैं। मैडम पिछले कई दिन से राशन विशेषकर खीर एक्सयपारी डेट के दूध व पैकेट से बनवा रही है। वह कई बार एक्सपायरी डेट का खाना खाने से बच्चों की जान को जोखिम बताकर अपनी आपत्ति दर्ज करवाती रही हैं। उन्होंने कहा कि मैडम यह कहकर उसे चुप करवा देती है, कि तुम्हारा काम खाना बनाना है, बाकी मैं संभाल लूगी। दिव्या मैडम में हमेशा मैडम की ही बात मानती है, इसलिए डर के कारण उसने इसकी कहीं शिकायत भी नहीं की। कई दिन से मिल रही थी शिकायतें पार्षद प्रतिनिधि बलवंत सिंह ने कहा कि पिछले कई दिन से चाबरी कॉलोनी की आंगनवाड़ी की शिकायतें मिल रही थी। जिसे लेकर हमने कई बार आंगनवाड़ी वर्कर को इसके लिए सचेत भी किया। इसके बाद भी शिकायतें मिलनी बंद नहीं हुई। जिसके बाद मंगलवार को कॉलोनीवासियों के साथ मैं खुद यहां पहुंचा। जांच के दौरान आंगनवाड़ी में बच्चों का राशन बनाने के लिए रखा अधिकतर सामान एक्सपायरी डेट का मिला। फोटो से जानिए पूरा मामला