Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

बिहार शिक्षक MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर, पटना-दरभंगा समेत चार सीटों पर पुराने चेहरे हारे

INT News29 October 2026 at 06:17 am

Bihar Teacher MLC Election Results : विधान परिषद के चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव परिणामों ने शिक्षक राजनीति की तस्वीर बदल दी है. पटना, तिरहुत, दरभंगा और सारण में मौजूदा विधान पार्षदों को हार का सामना करना पड़ा. इन नतीजों में केवल पार्टी का संगठन या चुनाव चिह्न ही निर्णायक नहीं रहा, बल्कि जातीय समीकरण, उम्मीदवारों की व्यक्तिगत पकड़ और दलगत सीमाओं से बाहर जाकर हुई वोटिंग भी चर्चा के केंद्र में रही. पटना में राजद के डॉ संजीव कुमार ने भाजपा के दिग्गज नवल किशोर यादव को हराया, तो मैथिल ब्राह्मणों के गढ़ दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज के डॉ सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस के डॉ मदन मोहन झा को पराजित कर दिया.

पटना: जातीय समीकरण ने बदला चुनाव का रुख

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी मुकाबले के दौरान जातीय समीकरण की भूमिका प्रमुख रही. भाजपा के नवल किशोर यादव लंबे समय से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, लेकिन इस बार राजद के डॉ संजीव कुमार ने उन्हें पटखनी दे दी. नवल यादव ने पहली बार 1996 में दिग्गज नेता डा पीएन शर्मा को हरा कर पहली बार विधान परिषद की सीढ़ियां चढ़ी थी. उस समय नवल यादव राजद में थे. तब से लगातार जीत रहे श्री यादव को इस बार पीएन शर्मा के स्वजातीय डॉ संजीव कुमार ने परास्त किया. उन्होंने राजद के परंपरागत समर्थक वर्गों के साथ सवर्ण भूमिहार, राजपूत और ब्राह्मण समुदाय के मतदाताओं के रुझान को इस चुनाव के अहम पहलुओं में गिना जा रहा है.

दरभंगा: जन सुराज को भाजपा के नेताओं का भी समर्थन

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मौजूदा विधान पार्षद डॉ मदन मोहन झा की हार के पीछे भी भाजपा की ताकत ही रही. भाजपा के कुछ नेताओं ने पार्टी लाइन से अलग हटकर सुरेश प्रसाद राय का समर्थन किया. ऐसे में मुकाबला केवल कांग्रेस और जन सुराज के बीच नहीं रहा, बल्कि अलग-अलग राजनीतिक खेमों के मतदाताओं और नेताओं की पसंद ने भी परिणाम को प्रभावित किया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तिरहुत: भाजपा की वापसी, निर्दलीय ने दी चुनौती

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार भूषण झा को 594 मतों से हराया. मौजूदा विधान पार्षद और वामपंथी दल से जुड़े संजय कुमार सिंह को हार का सामना करना पड़ा. इस सीट पर बहुकोणीय मुकाबले के बीच भाजपा उम्मीदवार की जीत ने पार्टी को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एक सीट दिलायी.

इसे भी पढ़ें: बीजेपी के बागी ने जेडीयू को दिया झटका, सारण में उलटफेर, राहुल राज 1815 वोटों से जीते