Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना शक्ति नगर में फैक्ट्री जा रहे युवक से लूट:वारदात CCTV में कैद,3 बाइक सवार बदमाशों ने 50 सेकेंड में दिया घटना को अंजाम

INT News29 October 2026 at 06:20 am

लुधियाना के बस्ती जोधेवाल थाना के अंतर्गत आते शक्ति नगर में लुटेरों का आतंक देखने को मिला है। यहां दादा मोटर्स के पास गली नंबर 3 के बाहर सुबह-सवेरे बाइक सवार 3 बदमाशों ने एक युवक को घेरकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इस पूरी घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार 26 अक्तूबर सुबह 5 बजकर 22 मिनट की घटना है। दो युवक शक्ति नगर की गली नंबर 4 में स्थित एक फैक्ट्री में काम के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। लुटेरों को अपनी तरफ आता देख दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की लेकिन एक युवक उनकी पकड़ में आ गया। CCTV में कैद हुई पूरी वारदात सामने आए CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि वारदात में 3 लोग शामिल हैं जो एक बाइक पर सवार थे। इनमें से दो बदमाश पीछे से भागते हुए आते हैं और फैक्ट्री जा रहे एक युवक को पकड़ लेते हैं। इसी बीच उनका तीसरा साथी अपनी बाइक घुमाकर वापस उनके पास लाता है।

दोनों बदमाश पकड़े गए युवक की जबरन तलाशी लेते हैं उसकी जेब से मोबाइल फोन निकालते हैं और तुरंत बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो जाते हैं। इस घटना के बाद इलाके के लोगों और सुबह-सवेरे काम पर जाने वाले मजदूरों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले और CCTV फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान करने में जुट सकती है।