Saturday, 28 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

विदिशा कोर्ट में पेशी पर लाए बंदी ने हाथ काटा:अस्पताल में भर्ती, आरोपी के दादा बोले- आज फैसला आने की संभावना थी

INT News27 November 2026 at 10:53 pm

विदिशा जिला न्यायालय परिसर के बंदीगृह में पेशी पर लाए गए एक बंदी ने धारदार वस्तु से अपने हाथ पर वार कर लिया। पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कराया गया। उसने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह सामने नहीं आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करैयाखेड़ा रोड निवासी 21 वर्षीय रितिक दांगी, बृजेश दांगी के बेटे हैं। उन्हें शुक्रवार को एक मामले में पेशी के लिए जिला जेल से न्यायालय लाया गया था। बंदीगृह में उन्हें अन्य बंदियों के साथ रखा गया था। इसी दौरान उन्होंने हाथ पर वार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पेशी के दौरान एक कैदी ने धारदार चीज से अपने हाथ पर वार किया था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रितिक के दादा तखत सिंह दांगी ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि रितिक ने किस चीज से हाथ काटा। उनके मुताबिक, जिस गंभीर मामले में रितिक की सुनवाई चल रही थी, उसमें शुक्रवार को फैसला आने की संभावना थी। किस मामले में सुनवाई चल रही थी और रितिक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।