Saturday, 28 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रैपिडो राइड कैंसिल करना युवती को पड़ा महंगा:चालक ने भेजा प्राइवेट पार्ट का फोटो, कार्रवाई नहीं होने पर हिंदू संगठन ने किया हस्तक्षेप

INT News27 November 2026 at 10:35 pm

भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रैपिडो राइड बुक करने के बाद कैंसिल करना एक युवती को महंगा पड़ गया। आरोप है कि रैपिडो चालक मोहम्मद मुस्तकीन ने राइड कैंसिल होने पर युवती के साथ फोन पर गाली-गलौज की। इसके बाद उसने युवती के मोबाइल पर अपने गुप्तांग का फोटो भेज दिया। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। हालांकि, शुक्रवार रात तक एफआईआर दर्ज नहीं होने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। उनके हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी चालक मोहम्मद मुस्तकीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। युवती की शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि Fir दर्ज कर ली है। पीड़िता द्वारा उपलब्ध कारण साक्ष की जांच कराई जा रही है।