समाचार · मध्य प्रदेश
MBBS की 350 फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का खुलासा:ग्वालियर के अस्पताल से राजस्थान एसओजी ने मास्टर माइंड को पकड़ा
देशभर में मेडिकल की 350 से ज्यादा फर्जी डिग्रियां बेचकर मुन्नाभाई 'डॉक्टर' तैयार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तार ग्वालियर से जुड़ गए हैं। राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इस फर्जीवाड़े के मुख्य सूत्रधार मनीष मांझी को ग्वालियर के एक निजी अस्पताल से दबोच लिया है। मनीष ही इस पूरे सिंडिकेट के लिए फर्जी मार्कशीट और मेडिकल डिग्रियां तैयार करवाने का काम करता था। इसके अलावा तीन आरोपी और पकड़े गए हैं। जयपुर पहुंचकर एसओजी ने पूरे रैकेट का खुलासा किया है। ग्वालियर से चल रहा था फर्जी डिग्री तैयार करने का खेल राजस्थान एसओजी ने गुरुवार को एमबीबीएस, एमडी और अन्य मेडिकल डिग्रियां बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें ग्वालियर से पकड़ा गया मनीष मांझी सबसे अहम कड़ी है। जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य 5 से 8 लाख रुपए लेकर 12वीं, एमबीबीएस और एमडी जैसी बड़ी डिग्रियां बेचते थे। मनीष इन फर्जी मार्कशीट और डिग्रियों को तैयार करवाता था, जिसके बाद गिरोह का एक अन्य सदस्य खुर्शीद तौफीक इन्हें संबंधित विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर अपलोड कर देता था, ताकि वे असली दिखें। 11वीं पास युवक को बना दिया डॉक्टर इस गिरोह का नेटवर्क मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, यूपी, महाराष्ट्र और दिल्ली तक फैला हुआ है। गिरोह की कारगुजारी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दौसा (राजस्थान) निवासी महज 11वीं पास रामकिशोर महावर को इन्होंने फर्जी एमबीबीएस, एमडी और डीएमआरडी की डिग्री थमा दी। इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के दम पर रामकिशोर ने दिल्ली मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराया और दिल्ली के सफदरजंग जैसे बड़े अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर बन बैठा। इससे पहले वह सर गंगाराम अस्पताल में वार्ड बॉय के रूप में काम कर चुका था। फेसबुक पर विज्ञापन और वॉट्सऐप पर होती थी डील एसओजी एडीजी विशाल बंसल के मुताबिक, गिरोह के सदस्य 'मेडिकल एजुकेशन' के नाम से फेसबुक पर विज्ञापन देकर ग्राहक तलाशते थे। अपनी पहचान छिपाने के लिए ये लोग फायरवॉल का इस्तेमाल करते थे और वॉट्सऐप पर डिग्रियों का सौदा करते थे। राजस्थान एसओजी द्वारा पकड़े गए आरोपी और उनका काम इस प्रकार है। इन