Saturday, 28 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तर प्रदेश

यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग में फेरबदल, 15 अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

INT News28 November 2026 at 12:01 am

UP BSA Transfer List: उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. शासन ने 15 अधिकारियों के तबादले किए हैं. इनमें 14 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शामिल हैं, जबकि एक अधिकारी को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में वरिष्ठ प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है. शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, अयोध्या, अमेठी समेत कई जिलों के BSA बदले गए हैं.

राहुल पवार को गाजियाबाद, डाली सिकरवार बनीं गौतमबुद्ध नगर की BSA

शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राहुल पवार को गौतमबुद्ध नगर से हटाकर गाजियाबाद का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है. वहीं, डाली सिकरवार को DIET बिजनौर से स्थानांतरित कर गौतमबुद्ध नगर का BSA नियुक्त किया गया है. मोनिका को अमरोहा से मेरठ और आशा चौधरी को मेरठ से अमरोहा भेजा गया है. इसके अलावा कमलेन्द्र कुशवाहा को कौशांबी से मिर्जापुर और अनिल कुमार वर्मा को मिर्जापुर से कौशांबी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अयोध्या, अमेठी और लखीमपुर खीरी में भी बदले अधिकारी

तबादला सूची के अनुसार, लालचन्द्र को अयोध्या से अमेठी भेजा गया है. संजय तिवारी को अमेठी से लखीमपुर खीरी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, प्रवीण कुमार तिवारी को लखीमपुर खीरी से बस्ती स्थानांतरित किया गया है. अनूप कुमार को बस्ती से अयोध्या का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है.

बलिया, मऊ और संतकबीर नगर में भी फेरबदल

मनीष कुमार सिंह को बलिया से मऊ और संतोष कुमार उपाध्याय को मऊ से बलिया भेजा गया है. अमित कुमार सिंह को संतकबीर नगर से इटावा की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि राजेश कुमार को इटावा से संतकबीर नगर स्थानांतरित किया गया है.

किस अधिकारी को कहां भेजा गया? देखें पूरी तबादला सूची

शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अधिकारियों की नई तैनाती इस प्रकार है.

राहुल पवार – गौतमबुद्ध नगर से गाजियाबाद

डाली सिकरवार – DIET, बिजनौर से गौतमबुद्ध नगर

मोनिका – अमरोहा से मेरठ

आशा चौधरी – मेरठ से अमरोहा

कमलेन्द्र कुशवाहा – कौशांबी से मिर्जापुर

अनिल कुमार वर्मा – मिर्जापुर से कौशांबी

लालचन्द्र – अयोध्या से अमेठी

संजय तिवारी – अमेठी से लखीमपुर खीरी

मनीष कुमार सिंह – बलिया से मऊ

संतोष कुमार उपाध्याय – मऊ से बलिया

अमित कुमार सिंह – संतकबीर नगर से इटावा

प्रवीण कुमार तिवारी – लखीमपुर खीरी से बस्ती

राजेश कुमार – इटावा से संतकबीर नगर

अनूप कुमार – बस्ती से अयोध्या

ओम प्रकाश यादव – गाजियाबाद से DIET, बलिया में वरिष्ठ प्रवक्ता

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिलों में बेसिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. वहीं, ओम प्रकाश यादव को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद से हटाकर DIET बलिया में वरिष्ठ प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है.

Also Read: HIV नियंत्रण में वाराणसी ने रचा इतिहास, मिला सुरक्षित जिले का दर्जा, यूपी में पहला स्थान