Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

कलेक्टर के नाम से फर्जी WhatsApp अकाउंट:कर्मचारी को भेजा मैसेज, वीडियो जारी कर लोगों को किया अलर्ट

INT News28 October 2026 at 12:40 pm

कलेक्टर नीतू माथुर के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर एक फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट बनाया गया है। इस अकाउंट से एक कर्मचारी को मैसेज भी भेजा गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने एक वीडियो जारी कर आम लोगों और सरकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने की अपील की है। कलेक्टर नीतू माथुर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम और फोटो से वॉट्सऐप अकाउंट बनाया है। इस अकाउंट से एक कर्मचारी को मैसेज भेजा गया था। यह फर्जी अकाउंट +84 52 828 4775 नंबर से बनाया गया है। कलेक्टर ने साफ किया है कि इस नंबर से आने वाले किसी भी मैसेज का जवाब न दें और न ही कोई लेनदेन करें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर सिर्फ नाम और फोटो देखकर भरोसा न करें। किसी भी संदिग्ध मैसेज, खासकर पैसे मांगने या जानकारी देने वाले संदेशों की पुष्टि आधिकारिक माध्यम से जरूर करें।