Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · गुजरात

गुजरात पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक; दर्ज हो रही 'ई-जीरो एफआईआर', पीड़ितों को घर बैठे मिल रहा इंसाफ

INT News17 August 2026 at 03:29 pm

गांधीनगर, 17 अगस्त। डिजिटल युग में साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड के मामले बढ़ गए हैं। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने में बहुत दिक्कत आती है क्योंकि फ्रॉड करने वालों का कोई ठौर-ठिकाना नहीं होता है और त्वरित कार्रवाई नहीं होने से अपराधी बेखौफ होकर अपने कारनामों को अंजाम देते रहते हैं। ऑनलाइन ठगी के शिकार लोगों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के नेतृत्व में गुजरात पुलिस की साइबर सेल ने नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के जरिए 'साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड ई-जीरो एफआईआर' दर्ज करने की शुरुआत की है।