Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

भाजयुमो ने कवर्धा में निकाली मशाल रैली:'वंदे मातरम्' के अपमान पर जताया विरोध, कहा- राष्ट्रगीत का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान

INT News17 August 2026 at 04:55 pm

कवर्धा में रविवार शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में एक मशाल रैली निकाली। यह रैली भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देश और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई थी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने इस रैली का नेतृत्व किया। मशाल रैली अटल परिसर (रेवाबंद तालाब) से शुरू होकर सिग्नल चौक तक पहुंची। रैली के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान 'राष्ट्रगीत का अपमान—नहीं सहेगा हिन्दुस्तान' जैसे नारे लगाए गए। अपमान को लेकर कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश भाजयुमो जिला अध्यक्ष उमंग पांडेय ने कहा कि राष्ट्रगीत देश की राष्ट्रीय भावना और सम्मान से जुड़ा विषय है। इसके कथित अपमान को लेकर कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक पंडरिया मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक कवर्धा डॉ. सियाराम साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा, जिला महामंत्री मुकेश ठाकुर और मुकेश अग्रवाल जैसे प्रमुख नेता उपस्थित थे। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अस्वन साहू, अजय ठाकुर, नीतीश चंद्रवंशी, जिला मंत्री सौरभ शर्मा, केशरी चंद सोनी, कवर्धा शहर मंडल अध्यक्ष डोंनेस ठाकुर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खिलेश बंजारे सहित पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, बिहारी धुर्वे, पार्षद सुनील साहू, पिंटू दोसी, राजेन्द्र सलूजा, एल्डरमेन और भाजयुमो के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी इसमें भाग लिया। आयोजकों ने इस प्रदर्शन को राष्ट्रगीत के सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करने वाला बताया।