समाचार · मध्य प्रदेश
खरगोन-बड़वानी सांसद बने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री:कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; मंडल अध्यक्ष बोले- संगठन को मजबूती मिलेगी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार दोपहर को नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की। इसमें खरगोन-बड़वानी से लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ता शाम करीब 4 बजे बड़वानी जिला मुख्यालय के सांसद सेवा केंद्र पर जुटे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। मंडल अध्यक्ष बोले- सांसद पटेल को यह जिम्मेदारी मिलने से जिले का गौरव बढ़ गया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जाट ने कहा- पार्टी ने खरगोन-बड़वानी से दो बार सांसद गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। इससे क्षेत्र और जिले का गौरव बढ़ा है। पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और इससे संगठन को भी मजबूती मिलेगी। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद खरगोन-बड़वानी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।