Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

हिसार में BJP प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के खिलाफ दी शिकायत:पूर्व मंत्री ने कहा- जाट समुदाय पर की अमर्यादित टिप्पणी; सबूत भी सौंपे

INT News17 August 2026 at 04:52 pm

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. सम्पत सिंह ने हिसार के SP को एक शिकायत दी है। शिकायत देकर BJP हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता एवं अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। सिंह ने मांग की है कि अर्चना गुप्ता के खिलाफ BNS की धारा 196, 197 तथा 356(3) व (4) के तहत FIR दर्ज की जाए। जाट समुदाय को लुटेरा, बिचौलिया, दलाल बोलने का आरोप यह मामला 11 अगस्त को पानीपत में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा हुआ है। प्रो. सम्पत सिंह का आरोप है कि डॉ. अर्चना गुप्ता ने उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस (जो समाचार चैनलों और यूट्यूब पर प्रसारित हुई) के दौरान जाट समुदाय को अपमानित और बदनाम करने की नीयत से विशेष वर्ग के रूप में संबोधित किया। शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि डॉ. अर्चना गुप्ता ने सार्वजनिक रूप से जाट समुदाय से संबंधित व्यक्तियों के लिए लुटेरा, बिचौलिया, दलाल जैसे अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया और यह दावा भी किया कि वर्तमान शासन में ऐसे व्यक्तियों को कोई नौकरी नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने इस कथित वर्ग को पूर्व सीएम स्व. ओम प्रकाश चौटाला और भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे प्रमुख नेताओं से भी जोड़ा। सोशल मीडिया से वीडियो हटवाने की भी मांग पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस तरह के बयानों से हरियाणा की 22% आबादी वाले जाट समुदाय में भारी रोष और असंतोष व्याप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बयान जाट और गैर-जाट समुदायों के बीच वैमनस्य, शत्रुता और सामाजिक अशांति फैलाने की आपराधिक मंशा से दिया गया है, जिससे समुदाय की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि डॉ. अर्चना गुप्ता और उन्हें उकसाने या सहयोग देने वाले अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही, सोशल मीडिया और समाचार चैनलों पर प्रसारित इस आपत्तिजनक वीडियो सामग्री को तुरंत हटवाने की कानूनी कार्रवाई की जाए।