समाचार · मध्य प्रदेश
बुरहानपुर में मंगलवार को एक घंटे बिजली कटौती:सरस्वती नगर, सिंधी बस्ती, राजीव नगर सहित कई इलाकों में नहीं रहेगी लाइट
बुरहानपुर में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मंगलवार, 18 अगस्त को 11 केवी सिंधी बस्ती फीडर का आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटा लेने की अपील की है। इन इलाकों में प्रभावित रहेगा विद्युत प्रदाय रखरखाव कार्य के कारण सरस्वती नगर, लक्ष्मी नगर, सिंधी बस्ती, नगर निगम कार्यालय, प्रगति नगर, राजीव नगर, गीता सांई नगर, अक्षर धाम और ब्रह्म शक्ति नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जरूरत के अनुसार समय में हो सकता है बदलाव बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि फीडर के रखरखाव कार्य के दौरान विद्युत कटौती की जाएगी। कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद रहने का निर्धारित समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।