Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

बिहार के Gen Z से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की बातचीत, चुनाव और लोकतंत्र पर युवाओं से संवाद

INT News17 August 2026 at 04:46 pm

Gen Z Dialogue With Chief Election Commissioner : बिहार के अलग-अलग जिलों से पहुंचे Gen Z के युवाओं और विद्यार्थियों से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पटना के ज्ञान भवन में सीधा संवाद किया. कार्यक्रम में युवाओं ने चुनाव, मतदान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी और मुख्य चुनाव आयुक्त से सवाल भी किए.

संवाद कार्यक्रम में बिहार के सभी जिलों से पहुंचे युवा

कार्यक्रम में बिहार के सभी जिलों से बच्चे और युवा ज्ञान भवन पहुंचे. बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ने उनसे बातचीत की और लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की. संवाद के दौरान युवाओं को मतदान के महत्व और चुनावी प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला. इस दौरान जेन जी छात्र-छात्राओं ने मुख्य चुनावअ आयुक्त के सामने अपनी बात रखी.

मंच पर मौजूद रहे कई वरिष्ठ अधिकारी

कार्यक्रम के मंच पर बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आशीष गोयल, डीजी मीडिया, पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों की मौजूदगी में युवाओं और चुनाव आयोग के बीच संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया.

Gen Z से संवाद को लेकर उत्साह

कार्यक्रम में युवाओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला. नई पीढ़ी के मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ने और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के संवाद को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. युवाओं ने चुनाव और मतदान से जुड़े सवालों को लेकर अपनी जिज्ञासाएं भी सामने रखीं.

युवा मतदाताओं की भागीदारी पर जोर

मुख्य चुनाव आयुक्त का Gen Z के साथ संवाद ऐसे समय में अहम माना जा रहा है, जब पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं की भूमिका चुनावों में लगातार महत्वपूर्ण हो रही है. कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया.

Also Read :  दानापुर में DPS स्कूल के पास गोलीबारी की आशंका, एक युवक घायल; पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार