समाचार · मध्य प्रदेश
उमरिया में एसडीएम खाद गोदाम पहुंचे, दो नए केंद्र खुलवाए:किसानों की समस्याएं सुनीं; बोले- निजी दुकानों में तय दाम पर ही मिलेगी खाद
उमरिया जिला मुख्यालय स्थित विपणन संघ के खाद गोदाम पर किसानों की भारी भीड़ और लंबी कतारों की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। कलेक्टर राखी सहाय के निर्देश पर एसडीएम अंबिकेश सिंह ने मंगलवार को खुद गोदाम पहुंचकर वितरण व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। दो घंटे रहकर किसानों की समस्याएं सुनीं एसडीएम अंबिकेश सिंह ने खाद गोदाम पर करीब दो घंटे रहकर किसानों की समस्याएं सुनीं। भीड़ को नियंत्रित करने और वितरण को सुचारु बनाने के लिए उन्होंने जिला मुख्यालय पर विपणन संघ के गोदाम के अलावा दो नए खाद वितरण केंद्र तत्काल शुरू कराए। निजी दुकानों पर तय दाम पर ही मिलेगी खाद प्रशासन ने निजी खाद विक्रेताओं को भी शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही खाद बेचने के सख्त निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने किसानों से अपील की है कि यदि कोई दुकानदार तय कीमत से अधिक दाम वसूलता है, तो इसकी शिकायत तुरंत प्रशासन से करें। किसानों को खाद वितरण में आ रही दिक्कतों को लेकर '' ने सोमवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और वितरण व्यवस्था को दुरुस्त कराया।