Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

ग्वालियर महाठगी का 'चेन्नई से लेकर कश्मीर' कनेक्शन:चेंबर के चीफ इलेक्शन ऑफिसर से हड़पे ₹21.06 करोड़, देश में 20 हजार बैंक ट्रांजैक्शन से खपाया

INT News14 July 2026 at 04:35 am

मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी 70 वर्षीय अशोक विजयवर्गीय से हुई 21 करोड़ 6 लाख रुपए की साइबर ठगी ने देश की जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया है। राज्य साइबर सेल ग्वालियर की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों ने इस पूरी रकम को चार लेयर में 20 हजार से ज्यादा बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक फैले हजारों बैंक खातों में खपा दिया। जांच में सामने आए 99 फर्स्ट लेयर बैंक अकाउंट अब साइबर टीम के रडार पर हैं। राहत की बात यह है कि पुलिस अब तक करीब 2 करोड़ रुपए फ्रीज (होल्ड) कराने में सफल रही है। देशभर में फैला ट्रांजेक्शन नेटवर्क साइबर जांच में पता चला है कि ठगों ने रकम को एक-दो शहरों तक सीमित नहीं रखा। पैसा कन्याकुमारी से कश्मीर और गुजरात से कोलकाता तक फैले हजारों बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया। इसके बाद रकम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर आगे भेजा गया ताकि जांच एजेंसियों के लिए उसकी ट्रेल पकड़ना मुश्किल हो जाए। देश के हर कोने में हुआ ट्रांजेक्शन साइबर एक्सपर्ट की माने तो ठगों ने इस 21 करोड़ रुपए की बंदरबांट के लिए एक दो शहर नहीं बल्कि पूरे देश के बैंक का उपयोग किया है। मतलब चेन्नई से लेकर कश्मीर तक और गुजराज से लेकर कोलकाता तक हजारों बैंक खातों में हजारों ट्रांजेक्शन किए गए हैं। फिलहाल साइबर टीम की नजर उन बड़े बैंक अकाउंट पर है जिनमें मोटी रकम ट्रांसफर की गई है। ठगों का 'फोर-लेयर' चक्रव्यूह सायबर एक्सपर्ट्स और जांच अधिकारियों के अनुसार, ठगों ने इस पूरी राशि को पुलिस की पकड़ से दूर रखने के लिए एक जटिल 'फोर-लेयर' (चार स्तरीय) बैंकिंग नेटवर्क का इस्तेमाल किया। इंटरनेशनल रैकेट के सुराग, विदेशी नंबरों की जांच शिकायत के मुताबिक, रोशनी घर रोड निवासी पीड़ित सीनियर सीए अशोक विजयवर्गीय से ठगी के लिए भारतीय नंबरों (+91-8151931249 व +91-7092164831) के अलावा एक विदेशी नंबर +1 (516) 713-7291 का भी उपयोग किया गया है। यह किसी अमेरिकी या कनाडाई वर्चुअल नंबर प्लेटफॉर्म से संचालित हो रहा था। ठगों ने फेडरल बैंक, आईसीआईसीआई, केनरा बैंक और यस बैंक जैसी प्रमुख संस्थाओं के कॉपोरेट व करंट खातों का इस्तेमाल लेयरिंग के लिए किया है। सीए से जुड़े 35 से ज्यादा परिचित ने लगाई ट्रेडिंग में रकम सीएम आशोक विजयवर्गीय से जुड़े व्यापारियों ने बताया कि 21.06 करोड़ रुपए की ठगी में अकेले सीए अशोक ही शामिल नहीं है बल्कि उनके संपर्क वाले 35 से ज्यादा परिचित कारोबारी भी शामिल हैं। जो सीए की एक सलाह पर अपना पैसा कहीं भी लगाने को तैयार हो जाते थे। 'दिव्या सिंह' ने विदेशी नंबर से बुना जाल राज्य साइबर सेल को दी गई आधिकारिक शिकायत के अनुसार, रोशनी घर रोड निवासी सीनियर सीए व चेंबर चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी 70 वर्षीय अशोक विजयवर्गीय के साथ ठगी की शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई थी। अशोक के मोबाइल पर एक अनजान भारतीय नंबर (+91-8151931249) से मैसेज आया। मैसेज करने वाली महिला ने खुद का नाम 'दिव्या सिंह' बताया और खुद को एक बड़ी निवेश सलाहकार के रूप में परिचय दिया। दिव्या ने दावा किया कि यदि वे यूएसडीटी (USDT) क्रिप्टो ट्रेडिंग में पैसा लगाते हैं, तो उन्हें उम्मीद से कई गुना ज्यादा मुनाफा होगा। इसके बाद बातचीत दूसरे नंबरों और फिर एक विदेशी नंबर (+1 (516) 713-7291) के जरिए होने लगी। ठगों ने अशोक को झांसा देकर एक फर्जी ट्रेडिंग पोर्टल के लिंक पर उनका रजिस्ट्रेशन करवा दिया। डीएसपी राज्य साइबर सेल संजीय नयन शर्मा ने बताया "क्रिप्टो करेंसी (USDT) ट्रेडिंग के नाम पर वरिष्ठ सीए अशोक विजयवर्गीय से 21 करोड़ 6 लाख रुपये की देश की बड़ी ठगियों में से एक वारदात हुई है। इस राशि को देश भर के हजारों खातों में 4 लेयर के तहत ट्रांसफर किया गया है। हमारी तकनीकी टीम फर्स्ट लेयर के 99 बैंक खातों को खंगाल रही है, जिनमें से करीब 2 करोड़ रुपये की राशि को विभिन्न खातों में होल्ड करा दिया गया है। फर्जी यूआरएल और व्हाट्सएप नंबरों के आईपी एड्रेस ट्रैक किए जा रहे हैं।" ये खबरें भी पढ़ें… हैलो, मैं दिव्या बोल रही हूं...बात मानोगे तो बहुत कमाओगे 'हैलो... मैं पूजा बोल रही हूं।' आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल का यह डायलॉग याद होगा। ग्वालियर में भी कुछ ऐसी ही शुरुआत हुई, लेकिन यह फिल्म नहीं, बल्कि 21.06 करोड़ रुपए की साइबर ठगी थी। 'हैलो... मैं दिव्या बोल रही हूं' से शुरू हुई चैटिंग ने मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सीनियर CA अशोक विजयवर्गीय को करोड़ों का चूना लगा दिया।पूरी खबर पढ़ें 33 दिन डराकर रिटायर्ड लेडी ऑफिसर से ठगे डेढ़ करोड़ ग्वालियर में स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन महिला से साइबर बदमाशों ने एक करोड़ 57 लाख 90 हजार रुपए ठग लिए। बदमाशों ने 69 वर्षीय मीनाक्षी नाखरे को टेलीकॉम डिपार्टमेंट, दिल्ली का आईपीएस अधिकारी और सीबीआई अफसर बनकर फोन किया। उन्होंने मीनाक्षी से कहा- आपके नाम से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मनी लॉन्ड्रिंग और गैरकानूनी काम हो रहे हैं। इससे 6.80 करोड़ रुपए का अवैध ट्रांजेक्शन किया गया है।पूरी खबर पढ़ें