समाचार · पंजाब
बारिश से सुबह मौसम सुहावना दोपहर के बाद उमस ने सताया
INT News14 July 2026 at 05:30 am
अमृतसर| सोमवार सुबह हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही के चलते मौसम सुहावना बना रहा। वहीं दोपहर के बाद उमस ने बेहाल किया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम पारा 32.9 और न्यूनतम 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 19 जुलाई तक आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा और एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम पारा 33 से 35 डिग्री तथा न्यूनतम 28 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज सतही हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है।