समाचार · मध्य प्रदेश
“भास्कर समाधान” का असर… सड़क निर्माण का काम हुआ शुरू:वार्ड 9 के पार्षद राहुल जायसवाल बने आज के 'पब्लिक स्टार'; अपनी कॉलोनी की समस्या भी कर सकते हैं पोस्ट
इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए लोग अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने वाले जिम्मेदार नागरिक बनें। यहां क्लिक करें…) वार्ड 9 के पार्षद राहुल जायसवाल बने आज के 'पब्लिक स्टार' वार्ड 9 के कुम्हारखेड़ी निवासी सोहन रघुवंशी ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एमकेवीवी स्कूल के पास सरकारी बोरिंग तीन दिन से बंद थी, जिससे क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई थी। शिकायत पोस्ट होते ही आज के 'पब्लिक स्टार' पार्षद राहुल जायसवाल ने संज्ञान लिया और बोरिंग दुरुस्त कराकर समस्या का समाधान कराया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान खजराना: बंद सड़क निर्माण का काम हुआ शुरू वार्ड 39 के अशरफ नगर, खजराना निवासी एम खान ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जमजम चौराहे से अंदर जाने वाले मुख्य मार्ग को 20 दिन पहले खोदकर छोड़ दिया गया था। काम बंद होने से रहवासियों को गलियों से होकर आवाजाही करनी पड़ रही थी। शिकायत पोस्ट होने के बाद पार्षद रुबीना इकबाल खान ने संज्ञान लिया और सड़क निर्माण का काम शुरू कराया। जलभराव, गंदगी और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे इंदौरवासी, समाधान का इंतजार सन सिटी: नर्मदा लाइन खोदकर छोड़ी, पेयजल प्रभावित वार्ड 36 के सन सिटी निवासी यशवंत ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि नर्मदा लाइन को दो-तीन दिन से खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे नलों में गंदा पानी और कम प्रेशर की समस्या बनी हुई है। शिकायतकर्ता ने जल्द कार्रवाई की मांग की है। आजाद नगर: चोक चेंबर से परेशान रहवासी, बुजुर्ग खुद कर रहे सफाई वार्ड 52 के आजाद नगर निवासी गगन यादव ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि चेंबर लाइन चोक होने से घर में गंदा पानी भर रहा है। सुनवाई नहीं होने के कारण बुजुर्ग खुद चेंबर की सफाई करने को मजबूर हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। प्रगति नगर: गार्डन में पेड़ों की शाखाएं बनीं खतरा, हादसे की आशंका वार्ड 80 के प्रगति नगर निवासी जगदीश दीक्षित ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि भगत सिंह गार्डन में पेड़ों की शाखाएं गिरने का खतरा बना हुआ है। यहां बच्चे और अन्य लोग घूमने आते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने जल्द पेड़ों की छंटाई कराने की मांग की है। महावीर नगर: तीन साल से बंद स्ट्रीट लाइट, शिकायतों के बाद भी अंधेरा वार्ड 49 के महावीर नगर निवासी राजेश ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट तीन साल से बंद है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।