समाचार · पंजाब
2 असॉल्ट राइफल और एक एलएमजी बरामद, 3 काबू
INT News14 July 2026 at 05:30 am
अमृतसर| अटारी के सीमावर्ती गांव नेष्टा में पुलिस ने ड्रोन के जरिए भेजी गई हथियारों की खेप बरामद की है। थाना घरिंडा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया और 2 असॉल्ट राइफलें और एक लाइट मशीन गन (एलएमजी) बरामद की। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पकड़े गए तीनों आरोपियों के मोबाइल डेटा और स्थानीय संपर्कों को खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियारों की खेप पंजाब या देश के किस हिस्से में पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-सा देश विरोधी नेटवर्क सक्रिय है।