समाचार · पंजाब
रोटरी गवर्नर 2026-27 अनिल सिंघल का सम्मान, डायरेक्टर सेखों ने पहनाया कॉलर
| अमृतसर रोटरी क्लब अमृतसर मिडटाउन ने भवन्ज एसएल पब्लिक स्कूल में रोटरी गवर्नर अनिल सिंघल के सम्मान में समारोह आयोजित किया। इसमें रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3070 के 300 से अधिक रोटेरियनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर (2027–29) गुरजीत सिंह सेखों, पीडीजी अविनाश महेंद्रू और अरुण कपूर ने अनिल सिंघल को साल 2026-27 का गवर्नर कॉलर पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर अनिल सिंघल की पत्नी सोनिया सिंघल भी उपस्थित रहीं। बता दें कि डिस्टि्रक्ट 3070 के तहत पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के 115 क्लब आते हैं, जिनमें कुल 3000 सदस्य हैं। अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल सिंघल ने रोटरी में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और रोटरैक्ट व इंटरैक्ट क्लबों के विस्तार पर जोर दिया। पीडीजी अविनाश महेंद्रू ने अनिल सिंघल के सेवा कार्यों की सराहना की। वहीं, मुख्य अतिथि गुरजीत सेखों ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आगामी वर्ष की योजनाओं को सराहा और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 के गवर्नर (2026-27) अनिल सिंघल को कॉलर पहनाते रोटरी इंटरनेशनल के डायरेक्टर गुरजीत सेखों, अविनाश महेंद्रू और अरुण कपूर। साथ हैं अनिल की पत्नी सोनिया सिंघल।