Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नीट पेपर लीक सहित 23 सूत्रीय मांगों को लेकर महाआंदोलन:आज कलेक्टर ऑफिस तक पैदल मार्च निकालेंगे स्टूडेंट्स, सीजेपी पार्टी के सदस्य होंगे शामिल

INT News14 July 2026 at 05:48 am

नीट पेपर लीक सहित 23 सूत्रीय मांगों को लेकर इंदौर के टंट्याभील चौराहे पर स्टूडेंट्स धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अब ये आंदोलन बड़ा रूप लेना जा रहा है। 14 जुलाई यानी मंगलवार को स्टूडेंट्स सड़कों पर उतरेंगे और पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर ऑफिस जाएंगे जहां वे प्रदर्शन करेंगे। इधर, इस धरना प्रदर्शन को कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन भी मिला है। उनके कुछ सदस्य इस महाआंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली से इंदौर आएंगे और महाआंदोलन में शामिल होंगे। वहीं सीजेपी पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके के आने की भी पूरी संभावना है। इस बात की पुष्टि धरना प्रदर्शन करने वाले पवन अहिरवार, अरुण बड़ोले ने की है। बता दें कि पिछले कई दिनों से स्टूडेंट्स इंदौर के टंट्याभील चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। स्टूडेंट्स की 23 सूत्रीय मांगें हैं। कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन टंट्याभील चौराहे पर चल रहे स्टूडेंट्स के धरना प्रदर्शन को कॉकरोच जनता पार्टी का भी समर्थन मिल चुका है। अब स्टूडेंट्स द्वारा इस प्रदर्शन का बड़ा रूप दिया जा रहा है और महाआंदोलन के रूप में मंगलवार को प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स से पार्टी से प्रमुख अभिजीत दीपके ने वीडियो कॉल से बात की थी और स्टूडेंट्स के हालचाल भी जाने थे और मंगलवार को महाआंदोलन में शामिल होने की संभावना जताई थी। पवन अहिरवार, अरुण बडोले ने बताया कि फिलहाल पार्टी के दो प्रमुख मेंबर आशुतोष रांका और दीपक बेलियान तो दिल्ली से इंदौर महाआंदोलन में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। वहीं पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके के आने की भी प्रबल संभावना है। पवन ने बताया कि सुबह 11 बजे टंट्याभील चौराहे पर एकत्रित होंगे और यहां से पैदल मार्च निकाला जाएगा। टंट्याभील चौराहे से टॉवर चौराहे होते हुए पैदल मार्च पल्सीकर चौराहे से होते हुए कलेक्टर ऑफिस तक पहुंचेगा। जहां 23 सूत्रीय मांगों को रखा जाएगा।