national
28 अक्टूबर सुबह की टॉप 20 खबरें: चक्रवात 'अर्नब' के कारण 90 से अधिक ट्रेनें रद्द, विजयवाड़ा में विमान सेवाएं ठप; ट्रंप पर स्विट्जरलैंड की मिस यूनिवर्स ने लगाया रेप का आरोप

1. Cyclone Arnab: विकराल रूप ले रहा चक्रवाती तूफान अर्नब, 90 से अधिक ट्रेनें कैंसिल: 140 KM की हवाओं का खतरा, आंध्र के 16 जिलों में अलर्ट
Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर रेल यातायात पर भी पड़ रहा है. तूफान की बढ़ती ताकत और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए दक्षिण तटीय रेलवे (South Coast Railway) ने 53 लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है. ये ट्रेनें 27 और 28 अक्टूबर को रवाना होने वाली थीं. यहां पढ़ें पूरी खबर
2. 'डोनाल्ड ट्रंप ने मेरा होटल के कमरे में किया रेप, कपड़े फाड़े.. बहने लगा खून': यूएस प्रेसिडेंट पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाए गंभीर आरोप
पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने डोनाल्ड ट्रंप पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. अमेरिकी सांसद के द्वारा जारी 53 पेज की रिपोर्ट के जरिए ये खुलासे किए गए हैं. रिपोर्ट में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में हुई घटना का जिक्र किया गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर
3. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार पाकिस्तान को भेजा न्योता
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार पाकिस्तान को न्योता भेजा है. भारत ने 20-21 नवंबर को दिल्ली में होने वाली SCO बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान को आमंत्रित किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर
4. दिल्ली आने-जाने वाली 45 ट्रेनों का बदला शेड्यूल, कहीं टाइम तो कहीं स्टेशन में बदलाव; सफर से पहले जरूर चेक करें लिस्ट
शकूरबस्ती से चलेगी पूर्वा एक्सप्रेस तो आनंद विहार शिफ्ट हुआ हमसफर का टर्मिनल. ट्रेनों के समय में 5 से 20 मिनट तक के फेरबदल और बदले हुए रास्तों के बीच रेलवे ने यात्रियों को NTES ऐप या 139 पर ताजा स्टेटस देखकर ही निकलने की सलाह दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर
5. Watch Video: नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर, हमले में 62 लोगों की मौत; 52 घायल, हजारों बेघर
नाइजीरिया के नॉर्थ-ईस्ट में बंदूकधारियों ने समुदाय पर हमला कर 62 लोगों की जान ले ली. 52 घायल और हजारों बेघर हो गए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
6. दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली को दी हरी झंडी, लेकिन माननी होगी ये 14 शर्तें
रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली को दिल्ली पुलिस ने शर्तों के साथ अनुमति दी है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर अनुमति रद्द की जा सकती है. देखिए शर्तों की लिस्ट. यहां पढ़ें पूरी खबर
7. अर्नब की चेतावनी के बीच मंदारमणि में बड़ा हादसा, समुद्र में 3 पर्यटक डूबे, 1 की मौत, कोलकाता में बारिश
Cyclone Arnab Alert: चक्रवात अर्णव के खतरे के बीच मंदारमणि के ताजपुर में समुद्र में डूबने से 18 वर्षीय पर्यटक की मौत हो गयी. नुलियाओं ने 2 अन्य को बचा लिया. यहां पढ़ें पूरी खबर
8. सऊदी पर हूतियों के हमले का दावा, रक्षा मंत्रालय, एयरबेस और एयरपोर्ट पर 2 फाइटर जेट को बनाया निशाना
यमन के हूतियों ने सऊदी अरब के रियाद स्थित रक्षा मंत्रालय और रास तनूरा तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमले का दावा किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर
9. Video: राहुल गांधी बोले- वोट चोरी का जीता-जागता सबूत देखा, ज्ञानेश कुमार चाहे जितना छिप लें, लेकिन अंत में...
राहुल गांधी ने त्रिलोकपुरी में 'वोट चोरी' का जीता-जागता सबूत देखने का दावा किया. उन्होंने BJP और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त से इस्तीफे की मांग की. जानें पूरा मामला. यहां पढ़ें पूरी खबर
10. Cyclone Arnab: ओडिशा के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 48 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी शुरू
चक्रवात अर्नब ओडिशा की ओर बढ़ रहा है. 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, 48,000 लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है. 150 किमी/घंटा तक हवा की रफ्तार की आशंका. वहीं 8 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
11. हमले रोकने के बदले हूतियों को 1 अरब डॉलर देगा सऊदी अरब? मक्का पैक्ट के तहत समझौते का दावा
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच सीजफायर कराने के लिए 1 अरब डॉलर देने के प्रस्ताव की खबर सामने आई है. इजरायली अखबार की रिपोर्ट में पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर और ईरान की भूमिका का भी दावा किया गया है. जानें क्या है सच? यहां पढ़ें पूरी खबर
12. चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक की कक्षाएं सस्पेंड
रांची में चक्रवात अर्नाब के असर से 28-29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक की सभी स्कूल कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. जानें छात्रों और शिक्षकों के लिए क्या हैं निर्देश. यहां पढ़ें पूरी खबर
13. चारा घोटाला: लालू प्रसाद की अपील पर झारखंड हाईकोर्ट में बहस शुरू, 28 अक्टूबर को फिर होगी सुनवाई
झारखंड हाईकोर्ट में चारा घोटाले के देवघर कोषागार मामले में लालू प्रसाद की अपील पर सुनवाई शुरू हुई. साढ़े तीन साल की सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर बहस जारी है. अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी. यहां पढ़ें पूरी खबर
14. अंबानी-अदाणी समेत 21 मीडिया ग्रुप्स की याचिका पर SC का नोटिस, डेटा प्रोटेक्शन कानून पर केंद्र से मांगा जवाब
डिजिटल डेटा संरक्षण कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई. 21 मीडिया प्रकाशकों के संगठन ने कानून के कुछ प्रावधानों को चुनौती दी है. इस मामले में कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर
15. Video: सर्बिया में सत्ता बदलते ही मीडिया पर फूटा गुस्सा, 'इंफॉर्मर टीवी' के न्यूजरूम में घुसी भीड़; एडिटर-इन-चीफ को घेरा
सर्बिया में चुनाव बाद ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन के बीच भारी राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है. राजधानी बेलग्रेड में प्रदर्शनकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति समर्थक निजी चैनल 'इंफॉर्मर टीवी' के न्यूजरूम में घुसकर जमकर हंगामा किया और एडिटर-इन-चीफ की गिरफ्तारी की मांग की. यहां पढ़ें पूरी खबर
16. कांगो में इबोला का कहर: 10 हजार के पार पहुंचे मामले, आधे संक्रमितों की मौत
कांगो में इबोला के मामले 10,060 तक पहुंचने का दावा किया गया है. इलाज केंद्रों पर बढ़ता दबाव, स्थानीय लोगों का अविश्वास और स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से बीमारी पर काबू पाने की चुनौती बढ़ रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर
17. प्रेम संबंध से नाराज परिजनों ने पिता-बेटे की कराई नग्न परेड, अब पुलिस ने आरोपियों को अंडरवियर में घुमाया
कोलकाता में प्रेम संबंध के आरोप में युवक और उसके पिता को नग्न कर सड़क पर घुमाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है. यहां पढ़ें पूरी खबर
18. सोनिया गांधी की आत्मकथा आने पर मचेगा बवाल! बोलीं- अब तक दूसरे बताते रहे मेरी कहानी, अब मेरी बारी
Sonia Gandhi Book: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आने वाली किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि अब तक उनके जीवन के बारे में बहुत कुछ लिखा गया, लेकिन उसमें कई बातें गलत थीं, कुछ गढ़ी गई थीं और कुछ को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था. इसी वजह से उन्होंने अपनी कहानी खुद लिखने का फैसला किया. सोनिया गांधी को उम्मीद है कि उनकी किताब पढ़ने के बाद कुछ लोगों की उनके बारे में राय बदल सकती है. यहां पढ़ें पूरी खबर
19. IND vs NZ 3rd T20I: अभिषेक शर्मा ने एक पारी में तोड़े कई रिकॉर्ड, छक्कों के मामले में गेल-फिंच को भी छोड़ा पीछे
भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में महज 38 गेंदों पर 113 रन की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया. अपनी पारी में 11 छक्के जड़कर उन्होंने गेल और फिंच का खास रिकॉर्ड तोड़ा. साथ ही, अभिषेक टी20 क्रिकेट में कुल 11 शतक के साथ विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
20. भारत-चीन सीमा विवाद : ग्लोबल टाइम्स ने MEA के आरोपों को बताया घरेलू राजनीति से जुड़ा मामला, जानें क्या कहा?
अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर टकराव की खबरों के बीच चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने भारत के आरोपों पर सवाल उठाए हैं.वहीं, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने इसे दोनों देशों के रिश्तों में सुधार के लिए नई चुनौती बताया है. जानिए दोनों क्या कहा है? यहां पढ़ें पूरी खबर