समाचार · मध्य प्रदेश
जल संकट से निपटने कलेक्टरों को दी जिम्मेदारी:12 जिलों में कम बारिश; बोरिंग, कार वॉशिंग पर रोक की तैयारी
INT News29 October 2026 at 05:39 am
मप्र में इस साल बारिश कम हुई है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर तैयार रिपोर्ट में 12 जिलों में बहुत कम और 25 जिलों में औसत बारिश दर्ज हुई है। अब सबसे कम बारिश वाले 12 जिलों में पानी बर्बादी रोकने सरकार दिसंबर-जनवरी से बोरिंग खनन पर रोक लगा सकती है। वहीं कार वाॅशिंग सेंटर पर भी मार्च तक रोक लग सकती है। इन जिलों में पानी बचाने की जिम्मेदारी कलेक्टरों को दी गई है। कलेक्टरों को पानी की उपलब्धता का आकलन कर जल वितरण की व्यवस्था करनी है। इसके अलावा पानी की बर्बादी रोकने के लिए हरसंभव उपाय करने हैं।