Wednesday, 25 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पुलिस से बचकर भाग रहे गोतस्करों का हुआ एक्सीडेंट:एक की मौत-तीन घायल, नूंह केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, 1 गोवंश भी मरा

INT News25 November 2026 at 06:51 pm

नूंह में केएमपी एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह पुलिस द्वारा गोतस्करों का पीछा किए जाने के दौरान एक सड़क हादसा हो गया। पुलिस से बचकर रॉन्ग साइड में भाग रहे गोतस्करों की अर्टिगा गाड़ी की आयशर कैंटर से टक्कर हो गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार एक गोतस्कर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। वहीं, गाड़ी में भरे दो गोवंशों में से एक की भी मौत हो गई, जबकि दूसरा जीवित मिला। पुलिस को आते देख भागने लगे गोतस्कर पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब 5:30 बजे थाना मोहम्मदपुर अहीर क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे पर अर्टिगा गाड़ी में सवार चार गोतस्कर धुलावट में गाय उतार रहे थे। इसी दौरान इसकी सूचना सीआईए नूंह को मिली। सूचना मिलते ही सीआईए की टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया। पुलिस को पीछे आता देख आरोपी अर्टिगा गाड़ी को रॉन्ग साइड में मानेसर की तरफ भगाने लगे। इसी दौरान गौयला गांव के पास अर्टिगा गाड़ी की सामने से आ रहे आयशर कैंटर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में सवार चारों लोग घायल हो गए। यहां देखिए घायलों के फोटो… घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में कराया गया भर्ती हादसे में मुस्तफा निवासी पल्ला की मौत हो गई। वहीं, अखलाक निवासी पल्ला का इलाज न्यू एरा अस्पताल, पढ़ेनी में चल रहा है। जबकि आसिफ निवासी पल्ला और इकबाल निवासी मनाकी को ग्लोबल अस्पताल, तावड़ू में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, अर्टिगा गाड़ी में दो गोवंश भरे हुए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गोवंश जीवित मिला। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि थाना मोहम्मदपुर अहीर में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मृतक मुस्तफा के खिलाफ पहले भी गोतस्करी और पुलिस पर हमला करने के दो मुकदमे दर्ज हैं।