Wednesday, 25 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

युवक की नाले में डूबने से मौत:गोमर्दा अभयारण्य में दोस्तों संग गया था पिकनिक मनाने, 14 घंटे बाद पेड़ के नीचे मिला शव

INT News25 November 2026 at 06:51 pm

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गोमर्दा अभयारण्य क्षेत्र में मौहाढोड़ा के पास लात नाले में डूबने से 22 साल के युवक की मौत हो गई। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे युवक का शव करीब 14 घंटे की तलाश के बाद बुधवार सुबह गहरे पानी में पेड़ के नीचे मिला। गांव के लोगों ने शव को बाहर निकाला। दोस्त संग पिकनिक मनाने गया था पुलिस के मुताबिक, कनकबीरा चौकी क्षेत्र के ग्राम नरेश नगर के कुछ युवक मंगलवार सुबह पिकनिक मनाने लात नाला गए थे। कुछ दोस्त नाले में नहा रहे थे, जबकि तीन-चार साथी खाना बना रहे थे। इसी दौरान राकेश सिदार (22) भी नहाने के लिए नाले में गया। खाना बना रहे दोस्तों ने राकेश को नाले के किनारे लगे जामुन के पेड़ पर चढ़ते देखा था। इसके बाद वह कब पानी में उतरा या कूदा, इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। कुछ देर बाद सभी दोस्त खाना खाने के लिए एक जगह जुटे, तो राकेश वहां नहीं था। दोस्तों ने आसपास उसकी तलाश की और आवाज लगाई, लेकिन उसका पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला युवक इसके बाद दोस्त गांव लौटे और परिजनों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने मंगलवार से ही टीम बनाकर नाले और आसपास के इलाके में राकेश की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक खोजबीन की गई, लेकिन अंधेरा और नाले में गहरा पानी होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। इसकी सूचना कनकबीरा पुलिस चौकी को भी दी गई। 14 घंटे बाद मिला युवक का शव बुधवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने फिर तलाश शुरू की। करीब 14 घंटे बाद राकेश का शव नाले के गहरे पानी में एक पेड़ के नीचे मिला। ग्रामीण तैराकों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। हादसे के बाद परिवार और गांव के लोग सदमे में हैं।