समाचार · हरियाणा
गृह जिलों में नहीं होगी एसडीओ और एक्सईएन की तैनाती:बिजली विभाग ने नए सिरे से जारी किए आदेश
हरियाणा के बिजली विभाग ने नई ट्रांसफर पॉलिसी के आदेश जारी किए हैं जिनके अनुसार बिजली विभाग में एसडीओ और एक्सईएन की पोस्टिंग उनके गृह जिलों में नहीं होगी। हालांकि ये आदेश समय समय पर जारी होते रहे हैं। अब इसको लेकर सरकार ने पिछले आदेशों का हवाला दिया है और अब 19 नवंबर को नए सिरे से आदेश जारी कर दिए हैं। ये आदेश उतरी हरियाणा बिजली वितरण निगम, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और हरियाणा विधुत प्रसारण निगम के अधिकारियों पर लागू होंगे। कई साल पहले फैसला आया था अस्तित्व में लंबे समय पहले तत्कालीन सरकार द्वारा अधिकारियों की पोस्टिंग उनके जिले में नहीं करने का फैसला लागू किया गया था। इसके पीछे तर्क दिया गया था कि बिजली अधिकारी द्वारा उनके करीबियों या जानकारों को बिजली के गलत तरीके से इस्तेमाल या दुरुपयोग की संभावना रहती थी। इस पहलू के मद्देनजर ये फैसला लागू किया गया था। समय समय पर इसमें कुछ बदलाव या संसोधन भी किए गए। हालांकि पोस्टिंग में गृह जिले में नियुक्ति नहीं करने को लेकर कुछ पोस्ट कैटेगरी में अधिकारियों को छूट दी गई है। बिजली कर्मचारियों में नाराजगी इसी कड़ी में सामने आया है कि इस आदेश को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों में खासा रोष है। इसको लेकर हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन के पदाधिकारी व सीनियर वाइस प्रेसीडेंट बलजीत बेनीवाल ने कहा कि सरकार का ये आदेश पूरी तरह से गलत और इस आदेश का कोई औचित्य नहीं बनता है। संयुक्त संघर्ष मोर्चा भी इस आदेश की कड़ी आलोचना करता है। सरकार को इस आदेश की समीक्षा करते हुए इसको वापस लेना चाहिए।