Wednesday, 25 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रिश्वत मांगने के आरोप में सहायक वर्ग-2 निलंबित:अनूपपुर कलेक्टर का एक्शन; नियुक्ति के नाम पर 2 लाख मांगने का आरोप

INT News25 November 2026 at 06:45 pm

अनूपपुर कलेक्टर रत्नाकर झा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की पुष्पराजगढ़ परियोजना में पदस्थ सहायक वर्ग-2 सुरेश कुमार पनिका को बुधवार को निलंबित कर दिया। उन पर नियुक्ति और अन्य विभागीय प्रकरणों में अवैध राशि मांगने और काम लंबित रखने के आरोप हैं। शिकायतों और विभागीय जवाब की जांच के बाद कलेक्टर ने यह कार्रवाई की। नियुक्ति के नाम पर 2 लाख मांगने का आरोप शिकायतों के मुताबिक, आंगनबाड़ी सहायिका पद की अनंतिम सूची जारी होने के बाद नियुक्ति दिलाने के नाम पर पनिका ने 2 लाख रुपए मांगे थे। एक आंगनबाड़ी सहायिका की मृत्यु के बाद बीमा राशि दिलाने के नाम पर 5 हजार रुपए लेने का भी आरोप है। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री धुर्वे के सेवानिवृत्त होने के बाद मिलने वाली एकमुश्त राशि के 1 लाख 25 हजार रुपए के प्रकरण को लंबित रखकर राशि मांगने की शिकायत की गई थी। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई इन शिकायतों पर पनिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने 1 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को अपना जवाब दिया, लेकिन कलेक्टर ने उसे संतोषजनक नहीं माना। इसके बाद मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 10 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना, कोतमा रहेगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।