Friday, 13 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में आज चन्नी की साइकिल यात्रा, नजरें वड़िंग पर:7 हलकों से गुजरेंगे, जमालपुर से शहर में करेंगे एंट्री, डिवीजन नंबर 3 से चौड़ा बाजार हुए घंटाघर पहुंचेंगे

INT News13 November 2026 at 05:50 am

पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की जवानी संभाल साइकिल यात्रा आज पूरे दिन लुधियाना में रहेगी। लुधियाना में रहेगी। यात्रा सुबह समराला से चलेगी और साहनेवाल हलके से होते हुए जमालपुर पहुंचकर शहर में प्रवेश करेगी। शेड्यूल के मुताबिक चन्नी की जवानी संभाल साइकिल यात्रा शहर के 7 विधानसभा हलकों से होकर निकलेगी। यात्रा में शामिल साइक्लिस्ट रात को हार्डिज वर्ड में ठरेगी और अगले दिन यहां से फिल्लौर होते हुए नूर महल की तरफ निकलेगी। वहीं दूसरी तरफ चनणजीत चन्नी की यात्रा के दौरान लुधियाना के कांग्रेसियों की नजरें लुधियाना से सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंपर टिकी रहेंगी। देखना होगा कि राजा वड़िंग अपने संसदीय क्षेत्र में चन्नी का स्वागत करते हैं या नहीं। उधर, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु चरणजीत चन्नी की साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत करने की तैयारयों में जुटे हैं। उन्होंने अपने समर्थकों को हिदायतें दी हैं कि यात्रा का भव्य स्वागत करें। जवानी संभाल यात्रा के दूसरे दिन होने वाली गतिविधियां जानिए… वड़िंग-चन्नी के बीच कंट्रोवर्सी को 6 पॉइंट में जानिए... 1. चन्नी ने वड़िंग को मंत्री बनाया, तब शानदार ट्यूनिंग थी साल 2021-22 में जब चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने अपनी सरकार में राजा वड़िंग को ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर बनाया था। उस समय तक दोनों नेताओं के बीच बेहद शानदार ट्यूनिंग थी और कहीं कोई विवाद नहीं था। बाद में जब कांग्रेस की हार हुई, तो पार्टी हाईकमान ने वड़िंग को पंजाब कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। 2. आशु और वड़िंग की लड़ाई में चन्नी ने आशु का साथ दिया विवाद की असली शुरुआत लुधियाना के नेता भारत भूषण आशु और राजा वड़िंग के आपसी झगड़े से हुई। उपचुनाव के दौरान वड़िंग और आशु के बीच जमकर तल्खी देखने को मिली। इस लड़ाई में चरणजीत सिंह चन्नी खुलकर आशु के साथ खड़े हो गए। यहीं से चन्नी और वड़िंग के बीच सियासी तकरार की नींव पड़ी। 3. प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर चन्नी गुट ने खोला मोर्चा 1 जुलाई 2026 को कांग्रेस हाईकमान ने चुनाव समितियों का गठन किया। इसमें चन्नी को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया, जबकि वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बरकरार रखा गया। चन्नी गुट को यह फैसला पसंद नहीं आया, क्योंकि वे प्रदेश कांग्रेस की कमान चाहते थे। 3 जुलाई को चन्नी के मोरिंडा स्थित घर पर नेताओं की बैठक हुई और वड़िंग को हटाने की मांग उठी। 8 जुलाई को तत्कालीन प्रभारी भूपेश बघेल ने बदलाव से इनकार कर दिया। इसके बाद 11 जुलाई को चन्नी समर्थक 80 से ज्यादा नेताओं ने बघेल से मुलाकात की। इस बैठक में चन्नी ने वड़िंग पर अफवाहें फैलाकर छवि खराब करने का आरोप लगाया, वहीं सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पार्टी को समझौतावादी नेताओं की जरूरत नहीं है। वड़िंग ने भी इस पर पलटवार किया। 4. रैलियों में नारेबाजी और पोस्टर वॉर से बढ़ी दूरी 31 जुलाई को फतेहगढ़ साहिब से शुरू हुआ कांग्रेस का अभियान गुटबाजी की भेंट चढ़ गया। 1 अगस्त को पटियाला और अगस्त की शुरुआत में बठिंडा में चन्नी समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। बठिंडा में तो वड़िंग ने एक समर्थक को मंच पर बुलाकर माइक दे दिया और उससे चन्नी के पक्ष में नारे लगवाए। इसी दौरान कई शहरों में पोस्टर वॉर छिड़ गया। कहीं चन्नी के खिलाफ पोस्टर लगे, तो कहीं 'राजा-बघेल हटाओ, कांग्रेस बचाओ' के नारे लिखे गए। फाजिल्का में भी चन्नी और सांसद शेर सिंह घुबाया के समर्थकों के बीच एंट्री को लेकर विवाद हुआ। 5. पायलट ने हाथ मिलवाया, पर वड़िंग ने इस्तीफा दे दिया करीब तीन महीने की नाराजगी के बाद 15 सितंबर को नए प्रभारी सचिन पायलट ने चंडीगढ़ में एक प्रदर्शन के दौरान चन्नी और वड़िंग को एक मंच पर लाकर हाथ मिलवाया। लगा कि सब ठीक हो गया है, लेकिन 2 अक्टूबर 2026 को राजा वड़िंग ने अचानक प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसके लिए सचिन पायलट को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि "चन्नी साहब जीत गए।" उसी दिन परगट सिंह को नया अध्यक्ष बना दिया गया। 6. साइकिल यात्रा के पोस्टर से फोटो गायब, अब अलग पैदल यात्रा ताजा विवाद 7 नवंबर को शुरू हुआ, जब चन्नी ने 'पंजाब मंगदा इंसाफ' साइकिल यात्रा का पोस्टर जारी किया। इसमें बाकी बड़े नेताओं की तो फोटो थी, लेकिन वड़िंग गायब थे। बवाल मचने के बाद नया पोस्टर जारी कर वड़िंग की फोटो लगाई गई। अब 12 नवंबर से चन्नी ने चमकौर साहिब से 625 किलोमीटर की साइकिल यात्रा शुरू की है, जो 13 नवंबर को लुधियाना पहुंच रही है। इसमें आशु भी शामिल हो रहे हैं, लेकिन वड़िंग शामिल होंगे या नहीं अभी संशय बना है।