समाचार · हरियाणा
हिसार में डेयरी संचालक हत्याकांड में रोड जाम:DC को बुलाने की मांग पर अड़े परिजन; आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार
INT News8 August 2026 at 02:39 pm
हिसार के सूर्यनगर में डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में शनिवार को लोगों ने रोड जाम कर दिया। परिवार और खाप प्रतिनिधि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लघु सचिवालय का घेराव करने पहुंचे थे। यहां लोग SP सिद्धांत जैन को बाहर बुलाने और केस का स्टेटस बताने की मांग पर अड़ गए। 4 अगस्त को जीवन की पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उसका शव अभी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखा हुआ है। परिवार का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…