Friday, 13 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

पंजाब में पब्लिक टॉयलेट में नशा करते युवकों का VIDEO:फोटो खींचे तो बहानेबाजी करने लगे; पुलिस बोली- डोप टेस्ट पॉजिटिव आया

INT News13 November 2026 at 05:31 am

रोपड़ के चमकौर साहिब में 3 युवक पब्लिक टॉयलेट में नशा करते पकड़े गए। तीनों युवक पहले बहाने बनाते रहे कि वह शौच करने के लिए गए थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें पकड़कर डोप टेस्ट कराया तो वह पॉजिटिव निकला। पुलिस के तलाशी लेने पर उनसे नशीले कैप्सूल भी बरामद हुए। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं तीनों के नशा करते हुए पकड़े जाने का वीडियो भी सामने आया है। पहले जानिए, वीडियो में क्या दिख रहा था

इस मामले में जो वीडियो सामने आई, उसमें दिख रहा है कि एक पगड़ी पहने युवक चांदी जैसी पन्नी से नशा कर रहा है। वह वीडियो बनाने वाले को देखकर दरवाजा बंद कर लेता है। इतनी देर में उसका पगड़ीधारी साथी भी बाहर आ जाता है। वीडियो बनाने वाला उससे पूछता है कि वे अंदर क्या कर रहे थे। इस पर युवक जवाब देता है कि वे कुछ नहीं कर रहे थे, बल्कि शौच करने आए थे। इसी दौरान दरवाजा बंद करने वाला दूसरा युवक भी अंदर से कहता है कि वे कुछ नहीं कर रहे। केवल शौच करने आए थे। इसके बाद वीडियो बनाने वाला बाहर खड़े युवक से पूछता है कि क्या अंदर वाला उसका भाई है। इस पर युवक हां में जवाब देता है। यह वीडियो यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव ताराचंद संधू ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। युवकों को लेकर पुलिस की 3 अहम बातें