Tuesday, 3 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

छतरपुर- सरकारी स्कूल में बच्चों के खाने में मिली छिपकली:किसी के बीमार होने की सूचना नहीं, BRC बोले- जांच के बाद कार्रवाई होगी

INT News3 November 2026 at 08:32 pm

छतरपुर एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में मगलवार को बच्चों के मध्यान्ह भोजन में छिपकली मिली। घटना भगवां संकुल के सोरखी स्कूल की है। तस्वीर सामने आने के बाद भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। दरअसल, सरकारी स्कूल में बच्चों को भोजन परोसा जा रहा था। इसी दौरान उसमें छिपकली दिखाई दी। वहां मौजूद लोगों इन तुरंत उसका वीडियो बना लिया। अभी फिलहाल किसी बच्चे के बिमार होने की सूचना नहीं है। स्कूल में भोजन तैयार कराने की जिम्मेदारी समूह संचालक लखन यादव की है। 'जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी' मामले में BRC बड़ामलहरा प्रमोद राजपूत ने कहा कि जांच की जाएगी कि छिपकली भोजन में कैसे पहुंची। खाना बनाते समय स्वच्छता के नियमों का पालन हुआ या नहीं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।