समाचार · मध्य प्रदेश
45 पैसे के प्रीमियम पर मिलेगा ₹10 लाख का बीमा:आरक्षण काउंटर से आरक्षित टिकट लेने वाले रेल यात्रियों के लिए स्कीम; कल से शुरुआत
भारतीय रेल ने आरक्षण प्रणाली को अधिक यात्री-हितैषी और सुरक्षित बनाते हुए एक बड़ा निर्णय लेते हुए ‘वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना’ का विस्तार किया है। इसके अनुसार, अब आरक्षण काउंटरों से आरक्षित टिकट खरीदने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। सुविधा 27 अक्टूबर से सभी पीआरएस काउंटरों पर लागू हो जाएगी। अब तक यह सुविधा केवल आईआरसीटीसी माध्यम से ई-टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध थी, जिसे अब ऑफलाइन काउंटर टिकट धारकों के लिए भी समान शर्तों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। भोपाल रेल मंडल के आरक्षण काउंटरों पर भी यह बीमा लाभ मिलेगा। 3 स्लाइड के जरिए जानिए फायदा यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले
भोपाल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मात्र 45 पैसे में ₹10 लाख तक का यह व्यापक बीमा कवर अप्रिय परिस्थितियों में यात्रियों और उनके परिवारों को मजबूत वित्तीय संबल प्रदान करेगा। पीआरएस काउंटर से आरक्षित टिकट बनवाते समय यात्री अपना सही मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज कराएं और डिजिटल भुगतान कर इस अत्यंत लाभकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।