Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

पंजाब BJP में मुनीष धीर को मिली अहम जिम्मेदारी:प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त; बोले-संगठन मजबूत पर रहेगा फोकस

INT News26 October 2026 at 05:45 pm

भाजपा ने जालंधर देहाती के पूर्व जिला अध्यक्ष मुनीष धीर को पंजाब भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है। पार्टी ने उनकी संगठनात्मक सेवाओं और अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। मुनीष धीर ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु और प्रदेश महासचिव अनिल सरीन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। धीर लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं। वह जालंधर देहाती के जिला अध्यक्ष समेत संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प धीर ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। इसके साथ ही वह आगामी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए काम करेंगे।