Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

तीन दिन से लापता ग्रामीण का नदी में मिला शव:मंडला के मोहन धुर्वे की मौत की वजह स्पष्ट नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

INT News26 October 2026 at 05:58 pm

मंडला जिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र में फेन नदी से सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत नहरगंज के पोषक ग्राम भापसा निवासी 45 वर्षीय मोहन धुर्वे के रूप में हुई है। वह पिछले तीन दिनों से लापता थे। उनकी तलाश कर रहे परिजनों को शव मिलने की सूचना दी गई। मोहन धुर्वे के लापता होने के बाद से परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। इसी दौरान फेन नदी में शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मोतीनाला थाना प्रभारी हेमंत बावरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह मोहन धुर्वे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। उनकी मौत नदी में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।