Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

कांग्रेस प्रवक्ता बोले- मतदाता सूची से जुड़े आंकड़े सार्वजनिक हों:कई वोटर्स के नाम हटाए, चुनाव आयोग बीजेपी की कठपुतली

INT News26 October 2026 at 05:42 pm

मंदसौर में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाए हैं। सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि देश में बड़े पैमाने पर वोट चोरी हो रही है। सपरा ने चुनाव आयोग को भारतीय जनता पार्टी की कठपुतली बताते हुए तंज कसा, "यह चुनाव आयोग नहीं, चुना आयोग है।" उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान शुरू किया है। इसके तहत मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवाल उठाए जा रहे हैं। सपरा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में वोट चोरी के सवाल उठने का हवाला दिया। उन्होंने मांग की कि आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तथ्यों के साथ स्थिति साफ करे। से बातचीत में सपरा ने कहा कि निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव कराना है। उन्होंने कहा, "यदि रक्षक ही भक्षक बन जाए तो उसके खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी।" उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि वे मिलकर संविधान का हनन कर रहे हैं। ‘आरोपों पर चुनाव आयोग सार्वजनिक करे जवाब’ कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा सहित अलग-अलग राज्यों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने, मतदाताओं की संख्या में बदलाव को लेकर सवाल उठे हैं। कांग्रेस इन मामलों में पारदर्शिता और सत्यापन योग्य आंकड़ों की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग निष्पक्ष है तो उसे सामने आकर इन आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए। मतदाता सूची से जुड़े आंकड़े सार्वजनिक होने चाहिए, ताकि राजनीतिक दल और नागरिक उनकी जांच कर सकें। सपरा ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी। पार्टी की मांग है कि मतदाता सूची में गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच हो और जिन पात्र मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं, उन्हें अपना पक्ष रखने और नाम जुड़वाने का अवसर मिले। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, दिलीप सिंह गुर्जर, सोमिल नाहटा, मनजीत सिंह मनी, तरुण खींची, राकेश पाटीदार, प्रवीण मांगरिया और दीपक सिंह गुर्जर सहित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।