Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

फरीदकोट में कल SSP कार्यालय का घेराव करेंगे संगठन:बच्ची से अश्लील हरकत करने का मामला; आरोपी की गिरफ्तारी में देरी पर रोष

INT News26 October 2026 at 05:48 pm

फरीदकोट के एक निजी स्कूल में 4 वर्षीय नर्सरी कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकतें किए जाने के मामले में अभी तक किसी आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसको लेकर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे संगठनों ने 27 अक्टूबर, मंगलवार सुबह 11 बजे एसएसपी कार्यालय के घेराव की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले शहर के एक निजी स्कूल में सफाई सेविका के तौर पर काम करने वाली महिला की चार वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकतें की गईं। महिला इसी स्कूल में रहती है और उसकी बेटी भी उक्त स्कूल में ही नर्सरी कक्षा की छात्रा है। स्कूल से छुट्टी के बाद कमरे में पहुंचने पर जब बच्ची काफी देर तक रोती रही तो मां ने जांच की। इस दौरान बच्ची के निजी अंगों पर चोट के निशान दिखाई दिए। इसके बाद मां बच्ची को एक निजी क्लीनिक में लेकर गई, जहां से उसे बच्ची के साथ गलत होने की जानकारी देकर उसे गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। थाना सिटी पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो सकी हालांकि, अब तक किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो सकी है। इस मामले में नौजवान भारत सभा के नेता नौनिहाल सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कुछ दिन पहले विभिन्न संगठनों का प्रतिनिधिमंडल थाना सिटी-2 के प्रभारी से मिला था, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिनिधिमंडल के साथ गए एक पत्रकार को वीडियो बनाने के मामले में पुलिस की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है।