Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

उलीडीह में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल, एक की स्थिति गंभीर

INT News10 August 2026 at 12:44 pm

जमशेदपुर: उलीडीह के डिमना चौक स्थित मून सिटी के पास रविवार की देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें कपाली निवासी मो. शमशेर (55) की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है, वहीं दूसरे घायल की पहचान नहीं हो सकी है.

जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक से मानगो चौक से डिमना चौक की ओर जा रहे थे. मून सिटी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में दोनों के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं.

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया.

उलीडीह में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल, एक की स्थिति गंभीर · Indian News Trust